Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी फ्री डिश से हटाए गए तीन चैनल, खाली स्लॉट पर न्यूज और मनोरंजन चैनलों की एंट्री

नई दिल्ली। पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने जून 2025 में अपने डी डी फ्री डिश (MPEG-4) प्लेटफॉर्म से तीन टेलीविजन चैनलों को हटा दिया है। आधिकारिक दस्तावेज़ के मुताबिक, शरणम टीवी, गंगौर टेलीविजन और श्रद्धा एमएच वन को प्लेटफॉर्म से हटाया गया है।

इनमें शरणम टीवी को 5 जून को हटा दिया गया था, जबकि गंगौर टेलीविजन और श्रद्धा एमएच वन को 26 जून 2025 को बंद कर दिया गया।

इधर जुलाई की शुरुआत में टीएनपी न्यूज़ और लिविंग इंडिया न्यूज़ ने इन खाली पड़े MPEG-4 स्लॉट्स पर अपनी जगह बना ली है। इनके अलावा दबंग, संदेश न्यूज़, पंजाबी हिट्स, आर्गस और टब्बर हिट्स जैसे चैनलों को भी DD फ्री डिश के MPEG-4 स्लॉट्स में शामिल किया गया है।

बता दें कि मार्च 2025 में प्रसार भारती ने कुल 26 चैनलों को MPEG-4 स्लॉट्स आवंटित किए थे, जिनकी वैधता 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Nikulbhai

    July 10, 2025 at 9:45 am

    Gujrati news channel and sports chenal ko add kijiye

  2. Devanand pavar

    July 10, 2025 at 8:17 pm

    150ki jagah par 94 channels dikhate hei

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन