Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

डीडी न्यूज़ के ओपी यादव ‘भारत गौरव पुरस्कार-2014’ से सम्मानित

नई दिल्ली। राजधानी के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मान समारोह में दूरदर्शन समाचार नई दिल्ली में कार्यरत संपादक ओपी यादव को भारत गौरव पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया।

OP Award

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीपद नाईक और महाशय धर्मपाल से पुरस्कार ग्रहण करते ओपी यादव

 इंडिया प्राईड अवार्ड कमेटी, दिल्ली की और से आयोजित इस समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीपद नाईक और एमडीएच मसाले ग्रुप संस्थापक महाशय धर्मपाल ने यादव को शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यादव को यह पुरस्कार भारतीय पर्यटन को अपने विशेष कार्यक्रम “इंडिया टूरिज्म”(डॉक्यूमेंट्री) के जरिए अतंराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया।

पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा कि अच्छे कार्यो के लिए सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। इससे कार्य करने के प्रति जिम्मेदारी का भाव और बढ़ गया है। समारोह में पद्म डॉ. कुवंर बेचैन, फिल्म अभिनेता रजा मुराद, राजेश विवेक, मशहूर जादूगर हसन और गायक शंकर साहनी सहित कई जानी मानी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन