Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

DDU गोरखपुर विश्विद्यालय के पत्रकारिता छात्रों ने लैब, किताबों के लिए किया प्रदर्शन

गोरखपुर : मंगलवार को डीडीयू गोरखपुर विश्विद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए कुलपति प्रोफेसर पूनम टण्डन को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों ने बताया कि पत्रकारिता के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी से पुस्तकें जारी नहीं की जाती हैं। इसके अलावा प्रैक्टिकल के लिए उनके पास लैब की व्यवस्था भी नहीं है। जिससे छात्र एंकरिंग और एडिटिंग जैसे स्किल सीखने से वंचित रह जाते हैं।

विद्यार्थियों ने विश्विद्यालय गेट पर धरना देने के साथ ही कुलपति कार्यालय तक मार्च किया। घंटों इंतजार करने के बाद छात्रों को कुलपति से मिलने की अनुमति दी गई। जहां कुलपति ने आश्वासन दिया कि लैब सोमवार को मिल जाएगा, वहीं किताबें भी बुधवार से जारी होने लगेंगी।

विद्यार्थियों की मांग मानने के लिए पत्रकारिता के छात्रों ने कुलपति का धन्यवाद दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि यदि ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जाता तो हमारी मांगें नहीं मानी जातीं और सुविधाओं के अभाव में ही अपना कोर्स खत्म करना पड़ता जिससे बिना स्किल के प्लेसमेंट में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से अंकित वर्मा, अभिषेक सिंह, रिपु पाठक, ऋषि, मयंक टिबड़ेवाल, सागर कसेरा, अरुण राय, पूजा राणा, राखी, प्रगति गुप्ता, चन्दन शर्मा समेत बड़ी मात्रा में छात-छात्राएं मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन