Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डीएनए के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय को मातृशोक, सीएम ने जताया दुख

लखनऊ। राजधानी से प्रकाशित अखबार डेली न्‍यूज ऐक्टिविस्‍ट के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय की मां और प्रख्यात समाजवादी चिंतक व साहित्यकार दिवंगत डॉ. रामकमल राय की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी राय का शुक्रवार को यहां 83 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। यहां एसजीपीजीआई के आईसीयू में उनकी सघन चिकित्सा चल रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम पर शनिवार को सुबह हुआ।

श्रीमती राय अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्रों में मझले प्रोफेसर निशीथ राय लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति और लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक हैं। बड़े पुत्र श्री कैलाशनाथ राय शिक्षा तथा छोटे पुत्र उत्पल राय समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रो. निशीथ राय के मातृशोक का समाचार पाकर उनके शुभचिंतकों और आत्मीय जनों ने गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डा. लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी, प्रवक्‍ता विजय बहादुर पाठक, डा.चंद्रमोहन, रालोद के राष्‍ट्रीय सचिव अनिल दुबे समेत तमाम लोगों ने श्रीमती राजकुमारी राय के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन