Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन

देहरादून : हिंदुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन की सूचना आ रही है. बताया जाता है कि वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दीप जोशी पिछले करीब 18 सालो से प्रिंट मीडिया में सक्रिय थे.

हिन्दुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने गहरा शोक जताया है। श्रद्धांजलि देते हुए भट्ट ने कहा है कि जोशी से उनके गहरे ताल्लुकात थे। वह अत्यंत मृदुभाषी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

इधर, विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नैनीताल के जाने-माने रंगकर्मी इदरीस मलिक ने वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा है। नैनीताल में दीप ने लंबे समय तक सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर धारदार ढंग से खबरें लिखीं। उनके निधन से उन्होंने एक अच्छा पत्रकार मित्र खो दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार ओपी पांडे ने जोशी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह गहरे सामाजिक सरोकारों वाले पत्रकार थे। जगमोहन रौतेला ने भी वरिष्ठ पत्रकार जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अन्य तमाम पत्रकारों-रचनाकारों ने भी वरिष्ठ पत्रकार जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन