Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भास्कर के पत्रकार पर FIR के बाद पुलिस भर्ती के ठगों पर भी मुकदमा दर्ज हो

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कतिपय लोगों द्वारा पुलिस भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने कि मांग की है.

आईजीआरएस के माध्यम से इंस्पेक्टर इंदिरा नगर, लखनऊ को भेजे अपने प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कई ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुए हैं. इन ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग से स्पष्ट है कि स्वयं को विक्की तथा आशु बताने वाले दो लोग पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे 4 लाख रुपए में सिपाही बनाए जाने का आश्वासन देकर पैसे ठग रहे हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उक्त दोनों व्यक्ति स्वयं को सत्ताधारी पार्टी के कई ताकतवर लोगों के अत्यंत नजदीकी बताते हैं और पूर्व में 7 लाख रुपए में लेखपाल भर्ती कराए जाने सहित अन्य तमाम दावे करते हैं. उनका यह भी दावा है कि वे सिपाही भर्ती में अब तक ढ़ाई सौ लोगों का जिम्मा ले चुके हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा यह अत्यंत कष्ट का विषय है कि यूपी पुलिस द्वारा इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और उल्टे इस प्रकरण को सामने लाने वाले पत्रकार राजेश साहू पर एफआईआर कर दिया गया है. अतः उन्होंने अविलंब इस मामले में एफआईआर की मांग की है.

मूल ख़बर..

हमने यूपी में पुलिस भर्ती के नाम पर चल रही ठगी का पर्दाफाश किया तो मुक़दमा दर्ज हो गया- राजेश साहू

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन