Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मीडिया क्लब रोहतक के प्रधान बने देवेंद्र दांगी, जितेंद्र पांचाल को महासचिव की जिम्मेदारी

रोहतक। मीडिया क्लब रोहतक की आमसभा की बैठक रोहतक के कैनाल विश्राम गृह में हुई। इस बैठक में पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ देवेंद्र दांगी को सर्वसम्मति से मीडिया क्लब का प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि खबर फास्ट चैनल के संवाददाता जितेंद्र पांचाल को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शांति प्रकाश जैन ने की। मीडिया क्लब रोहतक का गठन पत्रकारों के कल्याण के लिए किया गया है। इस क्लब में सभी वर्किंग जर्नलिस्ट्स को शामिल किया गया है।

मीडिया क्लब रोहतक के नए पदाधिकारियों के चयन के मौके पर मौजूद सदस्य व पदाधिकारी. 

क्लब की आगामी गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए कैनाल विश्राम गृह में आमसभा की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में क्लब की सदस्यता के बारे में चर्चा की गई। जिस पर वर्किंग जर्नलिस्ट्स को शामिल करने पर सभी ने सहमति जताई। इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि आगामी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए।

सभी पत्रकार साथियों ने सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी चयन करने पर हामी भरी। इसके बाद हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार विजय अहलावत ने प्रधान पद के लिए पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ देवेंद्र दांगी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर बैठक मंे मौजूद सदस्यों ने भी सहमति जता दी। महासचिव पद के लिए खबर फास्ट चैनल के संवाददाता जितेंद्र पांचाल के नाम पर सर्वसम्मति बनी। बाकी पदों के लिए सभी साथियों से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी साथियों ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी क्लब के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Gourav dangi

    January 23, 2017 at 5:33 pm

    Kya aap muje devendra dangi gi ke no. Provide kar sakte he

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन