Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

सोमवार तड़के झारखंड के देवघर मंदिर में भगदड़, 11 कावंड़ियों की मौत

रांची. सोमवार सुबह 5.45 के करीब देवघर शिव मंदिर परिसर में भगदड़ से 11 कावंड़ियों की मौत हो गई। 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा हुआ था जिस वक्त सावन के दूसरे सोमवार के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। देवघर एसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसी मंदिर परिसर में पिछली भगदड़ में 12 लोगों की जान चली गई थी।

देवघर के इस मंदिर में हर रोज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सावन सोमवार में भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। मंदिर में जल चढ़ाने के लिए सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इसी दौरान दस किलोमीटर पहले ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कुछ श्रद्धालुओं का पैर रस्सी में फंस गए और उसके बाद पीछे से सब एक दूसरे पर गिर गए। आज सुबह जल चढ़ाने के लिए करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। देवघर के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि कावड़िए जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हुए थे। लाइन करीब 10 किलोमीटर लंबी थी। श्रद्धालुओं के बीच आगे जाने की होड़ लगी थी, तभी ये हादसा हो गया। 2012 में भी यहां भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई थी। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन