Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

प्रभात खबर के पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले एसडीपीओ का तबादला

रांची। संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पत्रकार के साथ मारपीट करनेवाले देवघर के एसडीपीओ अनिमेष नैथानी को सरकार ने हटा दिया है। उनकी जगह गुमला के एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय को तैनाती दी गई है। नैथानी को अब सीआइडी मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नैथानी को हटाने का आदेश दिया था। प्रभात खबर के पत्रकार आशीष के साथ मारपीट करने, मोबाइल छीनने और गला दबाने की कोशिश करने को लेकर उनके खिलाफ देवघर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

डीआइजी की रिपोर्टः इस बीच घटना को लेकर संताल परगना की डीआइजी प्रिया दुबे ने पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देवघर एसडीपीओ को संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने का अधिकार नहीं था। उन्होंने ऐसा कर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है। एसडीपीओ ने संवाददाता सम्मेलन में अत्यधिक उत्तेजना से काम लिया। उन्होंने पत्रकारों को फोन और एसएमएस कर अपने कार्यालय में बुलाया, फिर उनकी बातों को रिकॉर्ड कर रहे पत्रकार आशीष कुंदन के साथ मारपीट की। उनका मोबाइल छीना। इस तरह एसडीपीओ ने अत्यधिक उत्तेजना से काम लिया, जो राज्य पुलिस सेवा रैंक के अधिकारी को शोभा नहीं देता है।         
 
नैथानी के इस व्यवहार से पुलिस विभाग की छवि खराब और विवादास्पद हुई है. उल्लेखनीय है कि नैथानी ने न सिर्फ देवघर में, बल्कि रांची में भी संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था, जबकि वह रंजीत कोहली प्रकरण में रांची पुलिस के नोटिस पर पूछताछ के लिए रांची आये थे।

मूल ख़बरः

तारा-रक़ीबुल प्रकरण में फंसे डीएसपी ने पत्रकार को मारा थप्पड़

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन