Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डीजी केबल कर्मियों को पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, नौकरी छोड़ने पर पैसा अटकने का डर

हम डीजी केबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी हैं जो जयपुर सेंटर पर काम कर रहे है। हमें पिछले 5 महीनो से तनख्वाह नहीं मिल रही। लेकिन फिर भी, हम इस आस में लगातार काम कर रहे हैं की कभी तो कंपनी को हम पर दया आएगी। नौकरी भी नहीं छोड़ सकते क्योंकि सारा पैसा अटक जायेगा। कहने को तो इन्होने यहाँ न्यूज़ चैनल भी चला रखा है लेकिन मात्र 2 रिपोर्टर और 2 कैमरामैन अपने पुराने पैसो को पाने के लिए इसे पूरी मेहनत के साथ चला रहे हैं।

अभी पिछले महीने यहाँ से 4 रिपोर्टर 3 कैमरामैन और 1 संपादक को पैसो की कमी का हवाला देते हुए डीजी न्यूज़ चैनल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। जयपुर में ये सभी वरिष्ठ पत्रकारों की श्रेणी में गिने जाते हैं। अभी करीब 60 कर्मचारी डीजी केबल जयपुर सेंटर में काम कर रहे है। ये सभी 5 महीनो की बकाया सैलरी नहीं मिलने से घुटन की जिंदगी जी रहे है।

कंपनी सिर्फ आश्वाशन दे रही है लेकिन नतीजा ढाक के तीन ही रहता है। शहर में चर्चा यह भी है की डीजी न्यूज़ बंद हो रहा है ऐसे में सभी कर्मचारियों को सैलरी का डर और भी सत्ता रहा है।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन