Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज बॉलिवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. इस डील से तेल से लेकर टेलीकम्युनिकेशन तक के बिजनेस से जुड़ी कंपनी की भारतीय कंटेंट प्रोडक्शन इंडस्ट्री में स्थिति मजबूत होने की बात कही जा रही है.

इकोनॉमिक्स टाइम्स की वेबसाइट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर पिछले कुछ समय से धर्मा प्रोडक्शन की कुछ हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं, लेकिन वैल्यूएशन को लेकर असहमति के कारण पिछली कुछ डील फाइनल नहीं हो पाई हैं.

धर्मा में करण जौहर की 90.7% और उनकी मां हीरू की 9.24% हिस्सेदारी है. इस प्रोडक्शन ने कई पॉपुलर बॉलिवुड फर्म को तैयार किया है.

हालांकि, रिलायंस इस डील के जरिए धर्मा प्रोडक्शन में कितनी हिस्सेदारी कितने में खरीद सकती है, यह अभी साफ नहीं है.

माना जा रहा है कि संभावित हिस्सेदारी खरीद से रिलायंस के कंटेंट प्रोडक्शन पोर्टफोलियो को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें वर्तमान में जियो स्टुडियो, वायकॉम18 स्टूडियो, कोलोसियम मीडिया और बालाजी में कुछ हिस्सेदारी शामिल है. जियो स्टुडियो ने वित्त वर्ष 24 में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, धर्मा प्रोडक्शन और रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इस डील के बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी रिलायंस का शेयर 0.011% की गिरावट 2,744 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. पिछले 1 महीने में इस शेयर ने 6.75% का निगेटिव रिटर्न दिया है. वहीं, 6 महीने में भी 6.33% का निगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि इस साल अब तक शेयर ने करीब 6% का ही पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

बता दें कि, रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 1855393.96 करोड़ है. रिलायंस अभी हाइड्रोकार्बन एक्प्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी (सेलर और हाइड्रोजन), डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है.

वहीं दूसरी तरफ, धर्मा प्रोडक्शंस की रणनीतिक पार्टनरशिप इस बात को दिखाती है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सामने व्यापक वितितीय चुनौतियां हैं, जिसमें बढ़ती उत्पादन लागत, थिएटर की उपस्थिति में गिरावट और ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफार्मों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उपभोक्ता की पसंद में बदलाव शामिल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन