Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लोकसभा टीवी से निलंबित किए गए एक्जक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोगाम) धीरज सिंह

लोकसभा टीवी के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोगामिंग) धीरज सिंह को चैनल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। 14 जुलाई को इस बाबत लोकसभा सचिवालय ने अपनी बेवसाइट पर एक नोटिस भी लगा दिया, जिसके मुताबिक तत्काल प्रभाव से धीरज सिंह की  सेवाएं खत्म कर दी गईं। आदेश के मुताबिक धीरज सिंह को सचिवालय की सारी चीजें जल्द से जल्द वापिस करनी होंगी और सारे विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। उधर, धीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने खुद चैनल छोड़ा है।

धीरज सिंह को बीते साल कार्यकारी निदेशक कार्यक्रम के पद पर नियुक्त किया गया था। चैनल में उनकी एंट्री हुई थी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के समय। भाष्कर घोष, वर्तिका नंदा, सुनीत टंडन जैसे जाने माने नामों के बीच धीरज सिंह की एंट्री ने सबको चैंकाया। मीरा कुमार के समय धीरज सिंह की चैनल में तूती बोलती थी। धीरज ने मीरा कुमार के स्पीकर रहते पूर्व में बाबू जगजीवन राम पर एक नहीं बल्कि 6-6 कार्यक्रम बनवाए थे।

वे देश घूमने वाले कार्यक्रम के एंकर भी बन गए थे। तत्कालीन सीईओ राजीव मिश्र ने धीरज सिंह पर सवाल खड़े किए तो धीरज ने राजीव को ही कार्यमुक्त करवा दिया, ऐसा कहा जाता है। बीते साल कुछ पक्षों को ध्यान में रखकर धीरज सिंह को कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त कर लिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Amit chabra

    July 22, 2016 at 8:37 am

    Lok sabha TV ke Anchor Anurag Dixit ki script lag rahi hai, is tarah ki script wahi karte hai.. Dheeraj ka comment ye bata raha hai ki Lok Sabha TV, Seema Gupta aur unke gurge kya kar rahe hai.. Shabash lage raho..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन