Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डिजिटल जर्नलिस्ट दीपक पाण्डेय दैनिक जागरण समूह के साथ शुरू करेंगे नई पारी

डिजिटल जर्नलिस्ट दीपक पाण्डेय को लेकर नई खबर है और वे दो साल के बाद अब गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम से अलग हो गए हैं। अब वे दैनिक जागरण समूह के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं और जागरण न्यू मीडिया टीम का हिस्सा होंगे। यहां पर दीपक पाण्डेय टेक, गैजेट, तकनीकी और सम्भवतः ऑटोमोबाइल सेक्शन के लिए खबरें करेंगे।

वे अब तक गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम के हिंदी सेक्शन गाड़ीवाले डॉट कॉम के लिए ऑटोमोबाइल की खबरें करते थे, जो भारत में ऑटोमोबाइल जगत की खबरें देने वाली प्रमुख वेबसाइट में से एक है।

इसके पहले वे वियतनाम की इंटरनेशनल समाचार सेवा नेक्स्टजेन वियतनाम जॉइंट स्टॉक कंपनी की वेबसाइट इंडियाआटोब्लाग डाट काम के साथ कार्यरत थे।

ये कंपनी भारत सहित इंडोनेशिया, थाईलैंड, नाइजीरिया और फिलिपिंस जैसे देशों में ऑटोमोबाइल न्यूज सर्विस देने के लिए वेबसाइट चलाती है। यहां भी दीपक हिंदी सर्विस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और गुरूग्राम स्थित भारतीय कार्यालय में कार्यरत थे।

मूलरूप से प्रयागराज के ग्राम देवीबाँध के निवासी दीपक पाण्डेय ने साल 2015 में नेशनल दस्तक डाट काम से अपने करियर की शुरुआत की थी और वे इस वेबसाइट की शुरुआती टीम के हिस्सा थे, लेकिन तकनीकी और ऑटोमोबाइल में इंट्रेस्ट होने के कारण दीपक ने वनइंडिया डाट इन की ऑटोमोबाइल वेबसाइट ड्राइवस्पार्क डाट काम को जॉइन कर लिया था। वे कुछ दिनों तक दैनिक भास्कर डिजिटल टीम का भी हिस्सा रहे।

दीपक ने साल 2014 में प्रयागराज के इलाहाबाद एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिल्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन (MJMC) कंपलीट किया था और वास्तव में स्थानीय स्तर पर पंजाब केसरी समाचार पत्र में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर अपनी पहली पारी की शुरुआत की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन