Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नीरज मिश्रा, दीपक असीम, शारिक जैदी, आकाश तोमर, अमित शर्मा के बारे में सूचनाएं

खबर है कि हिन्दुस्तान अखबार अलीगढ के डिप्टी न्यूज एडिटर नीरज मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि नीरज जल्द ही नई पारी शुरू करेंगे. फिलहाल वो नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. नीरज कई अखबारों के लिए कई शहरों में रहते हुए वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं.

उधर, दबंग दुनिया इंदौर एडिशन से खबर है कि दीपक असीम ने इस्तीफा दे दिया है. दीपक असीम वरिष्ठ पत्रकार और कॉलम राइटर हैं. उन्होंने नौकरी के लिए वहां आवेदन नहीं दिया था, उन्हें यह कह कर बुलाया गया था कि हमें आपके जैसे लेखक की आवश्यकता है. उनसे एक कॉलम ‘पर्दा-बेपर्दा’ लिखवाया जाता था. बाद में उनसे कहा गया कि आप रोज एक इवेंट कवर करें, एक स्टोरी भी दें और रात बारह बजे तक रुकें. असीम ने कहा कि मुझे नौकरी नहीं करनी, आप मुझे मेरे कॉलम का मेहनताना दे दिया करें. किशोर वाधवानी के चमचों ने यह जवाब लिखवाया कि रिस्पांस नहीं आने से कॉलम बंद कर रहे हैं, आपको संपादक के नेतृत्व में उसी तरह नौकरी करनी होगी, जैसे सब कर रहे हैं. असीम ने अपने इस्तीफे में लिखा कि आप गुटखा फेक्ट्री चला सकते हैं अखबार नहीं, क्योंकि आपमें अखबार संबंधी समझ ही नहीं है.

स्योहारा (बिजनौर) से खबर है कि प्रेस क्लब स्योहारा के वार्षिक चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत मतदान हुआ. शारिक जैदी ने अध्यक्ष का ताज पहना और आकाश तोमर महासचिव चुने गये. प्रेस क्लब कमेटी के नव गठन को लेकर वार्षिक चुनाव डाक बंगले में चुनाव आयुक्त डा वीरेन्द्र कुमार पुष्पक और चुनाव अधिकारी आरिफ हसनज़ैदी की देख रेख में संपन्न हुए. इसमें कुल उन्तीस मतदाताओं में से पच्चीस मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव दोपहर बारह बजे से दो बजे तक चला. चुनाव बाद मतों की गणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शारिक जै़दी को 21 मत मिले हैं जिनमें से मात्र 3 मत अब्दुल रहमान को मिलें जबकि आकाश तोमर ने भी इतने ही मत प्राप्त किये जबकि 4 मत निरस्त हुए. अध्यक्ष और महासचिव पद के लिये दो दो तथा कोषाध्यक्ष के लिये एक प्रत्याशी समेत कुल पांच नामांकन जमा किये गये थे. इस प्रकार कोषाध्यक्ष के एकमात्र प्रत्याशी सरफराज़ सैफी पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके थे.

जम्मू / राजौरी से सूचना है कि अमित शर्मा को राजौरी पुंछ सीमावर्ती इलाके में बेहतरीन रिपोर्टिंग करने के लिए पुरस्कार से समानित किया गया. राजौरी पुंछ रेंज के डीआईजी अशोक कुमार अत्री ने अमित शर्मा को यह सम्मान पत्र दिया. अमित शर्मा को इससे पहले साल 2010 में भी सेना और पुलिस की तरफ से सम्मान मिल चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन