Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार चैनल के पत्रकार के उत्पीड़न से परेशान युवती ने खाया जहर!

मयंक गुप्ता-

बरेली। जिले में कुख्यात पत्रकार व उसके अन्य साथियों के उत्पीड़न से परेशान एक युवती ने जहर खा लिया है। बताया जाता है लंबे समय से अपने आपको भारत समाचार का पत्रकार बताने वाले कुख्यात दीपक शर्मा व उसके अन्य साथियों के उत्पीड़न के चलते एक युवती ने जहर खा लिया है।

कुख्यात दीपक शर्मा के उत्पीड़न से परेशान होकर कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती जहर खाकर महिला थाने पहुंची जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहर खाने के बाद युवती ने कुख्यात पत्रकार दीपक शर्मा सहित अन्य साथियों का नाम लेते हुए पूरा घटनाक्रम बताया जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वही पीड़ित युवती के परिजनों का आरोप है उत्पीड़न करने वाले पत्रकार दीपक शर्मा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वायरल वीडियो में युवती रो-रोकर कह रही है आरोपी दीपक शर्मा और उसके गुर्गे किसी वीडियो को वायरल करने का आरोप अपने ऊपर लेने का दबाव बना रहे हैं जबकि युवती कह रही है कि उस मामले में जांच करवाई जाए।

युवती का कहना है कि शातिर दीपक और उसके गुर्गे उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

दीपक शर्मा पर बरेली जनपद में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। तमाम मुकदमों के बावजूद भी दीपक शर्मा ने फर्जीवाड़ा कर अपना पासपोर्ट बनवा लिया जिससे उसने विदेश यात्रा भी है।

दीपक शर्मा के कारनामों का इससे बड़ा खुलासा और क्या हो सकता है कि उसके पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। मुठभेड़ के दौरान पकड़े जाने के बाद दीपक के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हुए। इस मुठभेड़ को देवरिया थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दीपक के पास से अवैध असलाह भी बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया था।

फर्जीवाड़ा कर बैंक से लोन भी ले चुका है शातिर दीपक

शहर के क्रिस्टल कॉलोनी में स्थित एक मकान में जोशी परिवार रहता है। इस परिवार ने कॉलोनाइजर से मकान खरीदा था। इस मामले का दीवानी अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान दीपक शर्मा ने कॉलोनाइजर से सस्ते दाम में मकान खरीद लिया। इसके बाद इस मकान पर कई बार कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। जोशी परिवार ने दीवानी के मामले में दीपक को पार्टी बनाया। जिसमें दीपक शर्मा ने अदालत में हाजिर होकर अपना पक्ष रखा। जब दीपक मकान पर कब्जा नहीं कर पाया तो उसने मकान का सौदा संजीव सक्सेना को कर दिया जिसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया गया।

जब संजीव सक्सेना को पूरे मामले की जानकारी लगी कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। बाद में दीपक व संजीव के बीच तय हुआ की दीवानी का मामला निपटने के बाद मकान की रजिस्ट्री संजीव के नाम करा दी जाएगी। इस दौरान दीपक ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर इस मकान सहित अन्य संपत्ति को बंधक बनाकर पंजाब नेशनल बैंक से 37 लाख का लोन ले लिया। जब दीपक शर्मा के नाम का नोटिस क्रिस्टल कॉलोनी में पहुंचा तो जोशी परिवार के होश उड़ गए।

पुलिस के साथ फर्जीवाड़ा कार दीपक ने बनवाया पासपोर्ट, एसपी देहात कर रहे जांच

शातिर दीपक शर्मा ने अपने ऊपर दर्ज दर्जनों मुकदमों का ब्योरा छुपाकर पासपोर्ट बनवा लिया। उस पासपोर्ट से विदेश यात्रा भी कर ली। अब यही पासपोर्ट दीपक शर्मा के गले की फांस बनता हुआ नजर आ रहा है। तमाम शिकायतों के बाद अफसरों ने पासपोर्ट तो निरस्त कर दिया लेकिन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।

जानकारों की मानें तो इस मामले में अब आरोपी दीपक शर्मा का जेल जाना तय है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब फर्जी अभिलेखों के आधार पर पासपोर्ट कैंसिल कर दिया गया तो उसी समय मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कराया गया। मामले में कई स्तरों से जांच भी हो चुकी है।

पासपोर्ट बनवाने के दौरान दीपक शर्मा के ऊपर थाना बारादरी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 3619/19 धारा 420, 467, 468, 471, 147, 148, 452, 447, 448, 323, 427, 348 और 347 समेत एससी एसटी एक्ट का जिक्र करते हुए पासपोर्ट कार्यालय से एक पत्र भी जारी किया गया जिसमें उससे कारण पूछा गया। ना बताने की दशा में पासपोर्ट को निरस्त कर दिया गया। अब इस मामले की जांच एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल कर रहे हैं।

देखें लड़की का वीडियो- https://fb.watch/cfwQobL9fK/

संपर्क- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन