Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बेकसूर को जेल भेजने की खबर छापने से बौखलाई डीएम ने जागरण और पत्रिका के संपादक पर मुकदमा दर्ज कराया

अमर उजाला और हिंदुस्तान को सूंघा सांप

बुलंदशहर : टाइल्स फोड़कर और फ़ोटो खिंचवाकर सुर्ख़ियों में रहने वालीं डीएम बी चन्द्रकला ने लोकतंत्र के चौथे प्रहरी पर बेड़िया कस दी हैं। मीडिया ने जिस डीएम को रातोंरात प्रसिद्धि के शिखर पर चढ़ा दिया उस डीएम को अपने खिलाफ दो ख़बरें भी रास नहीं आई। निरंकुशता की हद देखिये कि सेल्फ़ी के चक्कर में एक निर्दोष युवक को जेल भेजे जाने का मामला दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो बौखलाई डीएम ने दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ और रिपोर्टरों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया।

रिपोर्टरों पर दबाव बनवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीएम ने गुरुवार को वकीलों और सामाजिक संगठनों पर दबाव बनाकर दैनिक जागरण का बहिष्कार करने और जागरण के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने की भी मांग की है। डीएम का तानाशाही रवैया इस समय सुर्ख़ियों का विषय बना हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि कुछ पत्रकार अभी भी डीएम के इशारे पर नाँच रहे है। अमर उजाला और हिंदुस्तान पूरे मामले को दबाये बैठे हैं। डीएम की तानाशाही की हद तो देखिये कि जिस लड़के को जेल भेजा गया है उसके परिवार से किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं है। बुलंदशहर कोतवाली देहात में पूरा परिवार पुलिस की हिरासत में बैठा हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन