Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

व्हाइट हाउस में पत्रकारों की डिनर पार्टी के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर फिर चली गोली, देखें वीडियो

प्रमोद जोशी-

शनिवार रात को वाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान होटल में गोलीबारी होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से तुरंत ले जाया गया। राष्ट्रपति को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे जल्द ही वाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास हुई “गोलीबारी की घटना” के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वाइट हाउस प्रेस पूल के अनुसार, राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों के एक समूह ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के एक सदस्य ने “गोलीबारी हुई” की आवाज सुनी और बंदूकें ताने एजेंट राष्ट्रपति तक पहुंचने के लिए गलियारों से होते हुए तेजी से दौड़े।

साथ के चित्र में वॉशिंगटन हिल्टन में जहाँ यह घटना हुई, सीक्रेट सर्विस के सदस्य हथियार ताने दिखाई पड़ रहे हैं।


डॉ नदीम अख्तर-

ट्रंप पर फिर हमला हुआ है। अब लगता है ईरान युद्ध पे अमेरिकी उनके साथ हो जाएंगे। चुनाव के वक्त भी हमला हुआ था। वह जीत गए। ट्रंप अब बोल सकते हैं कि वह सीनियर खामनेई से कम नहीं। जान की बाजी लगाकर ईरान से लोहा और सोना चांदी ले रहे हैं। पहले लोहा लेंगे, फिर सोना चांदी लेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति पर हमला ही आश्चर्य में डालता है। चुनाव प्रचार के वक्त वह प्रेसिडेंट नहीं थे। लेकिन अब हैं। सवाल ये उठता है कि इतनी आसानी से अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना बनाया जा सकता है क्या? वह भी आज के युग में? फिर तो सारी अमेरिकी एजेंसियां पक्का घास काट रही होंगी।

जब उनके ही देश में राष्ट्रपति सुरक्षित नहीं तो फिर ईरान का वह क्या बिगाड़ लेंगे? फिर सीनियर खामनेई को कैसे मारा? अपने ही देश में खुफिया सेवा फेल कैसे हो गई? सवाल कई हैं। जवाब मेरे पास है। लेकिन जाने दीजिए।

हम तो अरुण गोविल के दीवाने हैं। एक झटके में मेरठ के व्यापारियों का धरना बिना किसी शर्त खत्म करा दिया। नेता हो तो ऐसा। और जनता हो तो मेरठ के व्यापारियों जैसी।


फिर गोली चली. व्हाइट हाउस में करेस्पांडेंट डिनर चल रहा था. अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप वहां मौजूद थे. तभी गोली चलने की आवाज आई. उप राष्ट्रपति जेडी वांस समेत ट्रंप मंत्रिमंडल के कई और सदस्य भी वहां थे.
सीएनएन का दावा है कि सभी सुरक्षित हैं. गोली चलाने वाला पकड़ा गया है. ईरान युद्ध के अलावा ट्रंप ने अपने फैसलों से जिस तरह दुनिया में उथल-पुथल मचाई है उससे वह बेहद अलोकप्रिय हो चुके हैं. लग रहा है कि ट्रंप की जिंदगी और सत्ता दोनों खतरे में है. -विश्व दीपक


उमाशंकर सिंह-

Breaking

वॉशिंगटन में कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोली चलने की घटना के बाद ट्रंप का ट्वीट-

“डी.सी. में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तेज़ी से और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम “शो को जारी रखें” लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेंगे। वे जल्द ही कोई फ़ैसला लेंगे। उस फ़ैसले के बावजूद, शाम प्लान किए गए से बहुत अलग होगी, और हमें बस, साफ़ तौर पर, इसे फिर से करना होगा। प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन