Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दुर्गेश उपाध्याय, संजीव मिश्र, अरिंदम, अशोक और विजय मनोहर तिवारी के बारे में सूचनाएं

लखनऊ से सूचना मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीबीसी के पूर्व पत्रकार दुर्गेश उपाध्याय को यूपी एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है.  बीबीसी के अलावा दुर्गेश उपाध्याय कई मीडिया हाउसों में काम कर चुके हैं. वे अमर उजाला के डिजिटल विंग में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे. सहारा मीडिया में भी वे सेवाएं दे चुके हैं. दुर्गेश स्टार न्यूज और सीएनबीसी के साथ भी काम कर चुके हैं.

‘आउटलुक मनी’ का नया एडिटर अरिन्दम मुखर्जी को बनाया गया है. अरिंदम अभी तक आउटलुक मैगजीन के बिजनेस ब्यूरो में थे. अभी तक ‘आउटलुक मनी’ के एडिटर नारायण कृष्‍णमूर्ति हुआ करते थे. अरिन्दम कई बड़े अखबारों में काम कर चुके हैं. वे आईआईएमसी के 1988-89 बैच के छात्र रहे हैं. उधर, अशोक वेंकटरमणी अब जी मीडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर बनाए गए हैं. इसके पहले वे एबीपी न्‍यूज नेटवर्क में सीईओ हुआ करते थे.

वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को भास्कर ने एक बार फिर घुमंतू संवाददाता का रोल दिया है. दैनिक भास्कर, भोपाल के डिप्टी एडिटर विजय मनोहर तिवारी की नेशनल रिपोर्टिंग में शीघ्र वापसी पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है. वे पूर्व में भी नेशनल न्यूज़रूम में रहते हुए पाँच साल तक लगातार भारत की आठ यात्राएँ कर चुके हैं. इस दौरान यूपी, तमिलनाडु, बंगाल, केरल और लोकसभा के चुनाव ग्राउंड से कवर किए. इन रोचक यात्रा अनुभवों पर किताब भी लिखा.

उधर, मथुरा से सूचना है कि दिलीप चतुर्वेदी को हिंदुस्तान मथुरा का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है. अब तक ब्यूरो चीफ रहे संजीव मिश्र को नोएडा भेजा गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन