Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भोर का ये मसला आज यूपी की सबसे बड़ी न्यूज़ बन गया!

त्तर प्रदेश में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से ईडी की टीम ने कई जगह छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी भी उसके घर जो यूपी का बड़ा बाहुबली है. नाम है हरिशंकर तिवारी. 

ईडी की टीम ने सुबह पांच बजे धर्मशाला बाजार स्थित पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के घर छापेमारी शुरू कर दी. मशहूर तिवारी जी का हाता छावनी में तब्दील कर दिया गया. 

मामला एक हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले का बताया जा रहा है. जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी की छापेमारी हुई. सूत्रों की मानें तो यूपी के साथ हरियाणा व तीन अन्य राज्यों के दर्जनों ठिकानों पर सर्च अभियान जारी है.   

विनय तिवारी हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. गोरखपुर स्थित तिवारी जी के हाते में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. 

जानकारी के अनुसार गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक के करोड़ों रुपये के लोन के डिफॉल्ट का मामला सामने आने के बाद ये बड़ा एक्शन लिया गया है. सुबह 5 बजे लगभग 7 से 8 गाड़ियों से ईडी टीम गोरखपुर पहुंची. राजधानी लखनऊ, गोरखपुर में सर्च ऑपरेशन चला. 

बताते चलें कि नवंबर 2023 में भी ईडी ने गोरखपुर और महाराजगंज में तिवारी परिवार की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. पूर्व मंत्री के बेटे सपा विधायक विनय शंकर तिवारी पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर रखा है. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन