Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पर ETV चैनल का दिखना 16 मार्च से बंद हो जाएगा

मुकेश अंबानी और रामोजी राव की मीडिया कंपनियों के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत इसी सोलह मार्च से ईटीवी नाम टीवी से गायब हो जाएगा. पूरे पांच साल तक ईटीवी नाम से कोई न्यूज चैनल टीवी पर न दिखेगा. उसकी जगह अब ‘NEWS-18 उत्तर प्रदेश’ या ‘NEWS-18 बिहार’ नाम से रीजनल न्यूज चैनल चलेंगे. इस रीब्रांडिंग के बाबत ईटीवी के रीजनल न्यूज चैनलों में कार्यरत लोगों को सूचित कर दिया गया है.

मुकेश अंबानी और रामोजी राव की मीडिया कंपनियों के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत इसी सोलह मार्च से ईटीवी नाम टीवी से गायब हो जाएगा. पूरे पांच साल तक ईटीवी नाम से कोई न्यूज चैनल टीवी पर न दिखेगा. उसकी जगह अब ‘NEWS-18 उत्तर प्रदेश’ या ‘NEWS-18 बिहार’ नाम से रीजनल न्यूज चैनल चलेंगे. इस रीब्रांडिंग के बाबत ईटीवी के रीजनल न्यूज चैनलों में कार्यरत लोगों को सूचित कर दिया गया है.

नई माइक आईडी और नया लोगो आदि सबको मुहैया करा दिया गया है. अगले दो माह तक ईटीवी और न्यूज एट्टीन का लोगो साथ-साथ दिखता रहेगा ताकि दर्शकों को ये समझ में आ सके कि ईटीवी का नाम बदल कर अब न्यूज एट्टीन कर दिया गया है. यूपी के ईटीवी के कुछ साथियों के पास जो मैसेज चैनल के वरिष्ठों की तरफ से भेजा गया है, वह इस प्रकार है…. इस मैसेज से बहुत कुछ स्पष्ट हो जा रहा है…

सभी साथियों को सूचित करना है कि 16 मार्च को ETV  का नाम बदलकर NEWS-18 उत्तर प्रदेश हो जाएगा। इसकी रीब्रांडिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 16 मार्च की रात करेंगे। 16 मार्च के बाद सभी को नई माईक आईडी के  साथ काम करना है हम पहले भी प्रदेश के सबसे बड़े और असरदार चैनल थे आगे भी नम्बर-1 रहेंगे। आप सभी देश के सबसे बड़े मीडिया समूह का हिस्सा हैं..

चैनल की रीब्राडिंग के बाद NEWS-18 उत्तर  प्रदेश और ETV  का LOGO अदल बदल कर करीब दो माह तक TV के ऊपरी कोने पर जहां अभी लोगो दिखता है, वहां दिखता रहेगा। आप सभी अपने क्षेत्र व जिले में चैनल की रीब्रांडिंग की जानकारी देना शुरू कर दीजिए …साथ  ही यह भी बताएं कि ETV नाम का कोई दूसरा चैनल अगले पांच साल तक नहीं आ रहा है और वह लोग केवल वेब पोर्टल ,फेसबुक,यूट्यूब आदि पर ETV नाम का प्रयोग कर पाएंगे।

इसलिए यह स्पष्ट है कि ईटीवी नाम का टीवी पर कोई भी दूसरा चैनल नहीं रहेगा। सिर्फ आपका चैनल दो माह तक ETV के नाम से जाना जाएगा और कुछ माह बाद अपना चैनल भी केवल NEWS-18 उत्तर प्रदेश  के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी ज्य़ादा से ज्यादा लोगों विशेषकर राजनेताओं, समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, सभ्रांत नागरिकों और अधिकारियों तक जरूर पहुंचाएं।

धन्यवाद

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन