Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रदीप भोई, सैयद फैसल, रजनीश टारा, राजीव शर्मा और हरिनारायण यादव के बारे में सूचनाएं

बिलासपुर से खबर है कि पत्रकार प्रदीप भोई के साथ मारपीट करने के मामले में प्रशिक्षु आईपीएस उदय किरण के खिलाफ जिला न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया गया है. हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम काज़ी ने पत्रकार प्रदीप की ओर से दाखिल किया है परिवाद.

बिलासपुर से खबर है कि पत्रकार प्रदीप भोई के साथ मारपीट करने के मामले में प्रशिक्षु आईपीएस उदय किरण के खिलाफ जिला न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया गया है. हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम काज़ी ने पत्रकार प्रदीप की ओर से दाखिल किया है परिवाद.

खबर है कि सहारा के उर्दू अखबार के ग्रुप एडिटर सैयद फैसल अली तीसरी बार हटाए गए…. पहली बार हटाए जाने के बाद जब वापसी हुई थी तो ‘आलमी समय’ नामक सहारा के उर्दू चैनल का काम ले लिया गया था… उन्हें सिर्फ उर्दू अखबार की मिली थी जिम्मेदारी…. अब सूचना है कि उन्हें वहां से भी हटा दिया गया है… सूत्र कहते हैं कि इस बाबत नोटिस बोर्ड पर जानकारी चस्पा कर दी गई है….

रजनीश टारा ने दैनिक जागरण समूह के अखबार आईनेक्स्ट से इस्तीफा दे दिया है. वे देहरादून में आईनेक्स्ट में असिस्टेंट मैनेजर हुआ करते थे. रजनीश ने नई पारी की शुरुआत Network18 ग्रुप के  Etv up/uk चैनल के देहरादून आफिस में असिस्टेंट मैनेजर सेल्स के रूप में की है.

शाहजहांपुर से खबर हैकि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जलालाबाद में हुए जिला कार्यकारिणी के गठन में राजीव शर्मा को अध्यक्ष चुना गया. ललित तिवारी, इमरान सागर प्रवीण मिश्रा, मुकेश राज एवं संतोष शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया. शैलेंद्र पांडे सुरेंद्र सिंघल, अशोक द्विवेदी, मयंक वर्मा महासचिव चुने गए. अजय सिंह चौहान, प्रदीप तिवारी, अवनीश गुप्ता संगठन मंत्री घोषितहुए. विमलेश गुप्ता,  नरेंद्र राघव, शईद उस्मानी रजनीश गुप्ता को सचिव का पद सौंपा गया. ध्रुव सिंह को कोषाध्यक्ष, मुनीष आर्य को ऑडिटर एवं एल के मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया. सदर तहसील के लिए शोभित मिश्रा, जलालाबाद से राजू मिश्रा, कलान से धर्मवीर सिंह, पुवाया से कुलदीप सिंह,  तिलहर से लोकेश आर्य एवं शहर कमेटी के लिए राहुल मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है.

गाजीपुर से सूचना है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिला अध्यक्ष पद पर हरिनारायण यादव को चुन लिया गया है. ग्रापए की बैठक में पुनः जिलाध्यक्ष चुने गए हरिनारायण सिंह यादव.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन