Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फेक न्यूज के जरिए आग लगाने के 12 घंटे बाद ANI ने माफी मांग ली!

स्वाति मिश्रा-

मणिपुर गैंग रेप मामले में ANI ने एक फेक ख़बर चला दी. इस फेक ख़बर के सहारे बीजेपी नेताओं और घटिया ट्रोल्स को मणिपुर गैंग रेप मामले का ज़िम्मेदार अब्दुल को ठहराने का मौक़ा मिल गया. देखते ही देखते अब्दुल ट्विटर पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगा. लेकिन ये सब ANI के फैलाए एक झूठ पर आधारित था. दरअसल मणिपुर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया. इसमें 7 पॉइंट में अलग-अलग कार्रवाइयों और हालात के बारे में बताया. पुलिस ने प्रेस नोट के दूसरे पॉइंट में बताया कि मणिपुर गैंग रेप मामले में 3 और लोग पकड़े गए यानी अब तक कुल 4 लोग पकड़े गए.

प्रेस नोट के चौथे पॉइंट में पुलिस ने प्रेपाक प्रो से जुड़े अब्दुल हिलीम की गिरफ़्तारी के बारे में बताया. चौथे पॉइंट में गैंग रेप का कोई ज़िक्र नहीं था. दोनों पॉइंट में गिरफ़्तारी अलग-अलग ज़िलों के पुलिस स्टेशन के ज़रिए की गई थी, दोनों मामले अलग-अलग हैं.

लेकिन ANI ने ट्वीट कर दिया कि मणिपुर वायरल वीडियो मामले में अब्दुल पकड़ा गया, हालांकि बाद में ANI ने बिना कोई सफ़ाई दिए, बिना माफ़ी मांगे अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. लेकिन उससे पहले कुछ न्यूज़ चैनलों ने इसे उठा लिया.

बीजेपी नेताओं और उनके चेलों ने अब्दुल नाम देखते ही ट्वीट करना शुरू कर दिया, ये ट्विटर ट्रेंड में तीसरे नंबर पर आ गया. इतने संवेदनशील मामले में भी इन लोगों को एक मुस्लिम के नाम मिलने का इंतज़ार था. सोचिए, क्या लोग हैं ये!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन