Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार चण्ड मुण्ड को खनन माफिया द्वारा पीटने की फेक न्यूज़ फैलाने वाले 4 लोगों पर मुकदमा

बाराबंकी | सोशल मीडिया की लोकप्रियता दिनों दिन जितनी बढ़ रही है फर्जी सूचनाओं का जाल उतना ही प्रबल होता दिख रहा है. इसी कड़ी में बाराबंकी के मसौली कस्बे में फर्जी सूचना फैलाने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.

दरअसल, अवैध वसूली करने गए दो पत्रकारों को खनन माफियाओं द्वारा बंधक बनाकर पिटाई किए जाने की अफवाह फैलाने के आरोप में चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक एक अखबार के स्थानीय रिपोर्टर कस्बा मसौली निवासी अखिलेश यादव का सड़क दुर्घटना में एक हाथ फ्रेक्चर हो गया. दुर्घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाना मसौली में मुकदमा भी दर्ज कराया. बावजूद इसके क्षेत्र के कई लोगों ने खनन माफियाओं द्वारा पत्रकार की पिटाई की व्हाट्सएप पर अफवाह फैला दी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मैसेज में कहा गया- “डम्पर रोककर अवैध वसूली करने गए चण्ड-मुण्ड नाम से विख्यात दो पत्रकारों को खनन माफियाओं ने इतना पीटा की एक पत्रकार का हाथ टूट गया.”

इसे लेकर पत्रकार अखिलेश ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर मसौली पुलिस ने अंकित, रोहित यादव, जावेद पिलालू व राहुल सिंह के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 352, 351(3), 356(3) व आईटी एक्ट 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन