Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नकली सड़क में फर्जी टोल प्लाजा..आगे गुजरात मॉडल खड़ा है

फर्जीवाड़े के नाम पर आपने अब तक क्या-क्या सुना है? नकली पैरेंट्स, नकली मार्कशीट, नकली पुलिस, नकली फौजी, नकली सीबीआई बनकर जनता को अर्दब में लेना देखा होगा। अब के समय फर्जी विज्ञापन, फेक खबर देखी होगी। लेकिन ये सब प्रधानमंत्री जी के गुजरात में फीका पड़ चुका है। मोदीजी के गुजरात में कुछ लोगों ने फर्जी सड़क बनाकर पूरा का पूरा नकली टोल बूथ ही खड़ा कर लिया। इतना ही नहीं यहां वाहनों से पूरे विधि-विधान के साथ वसूली की जा रही थी।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने टोल बूथ से होकर जाने वाली नकली सड़क बनवाई. इसके बाद टोल बूथ खड़ा कर दिया। वहां से गुजरने वाले वाहनों से टैक्स लेना शुरू किया। मामला गुजरात के मोरबी जिले का है। वही मोरबी जहां एक पुल का फर्जीवाड़ा सैकड़ों जाने ले चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अमरशी पटेल, रविराज सिंह झाला, हरविजय सिंह झाला, धर्मेंद्र सिंह झाला, युवराज सिंह झाला और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में जबरन वसूली, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। सभी आरोपी वांकानेर के वाघसिया निवासी बताए जा रहे हैं।

बहरहाल, गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा है कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उम्मीद रख सकते हैं कि मंत्रीजी के मुंह से ‘दोषियों’ सुनकर मोरबी हादसे के मृतक जहां भी होंगे राहत महसूस कर रहे होंगे। बाकी आगे गुजरात मॉडल खड़ा ही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन