Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रयागराज के पत्रकार के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर की जा रही साइबर ठगी, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज — पत्रकार विकास मिश्रा, जो “लाइव टाइम्स न्यूज़” प्रयागराज के संवाददाता हैं, ने एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का मामला उजागर किया है। विकास मिश्रा ने थाना साइबर सेल, प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 6 जून 2025 को उन्हें जानकारी मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और फोटो का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर “वास्तविक बिजनेस” नामक फर्जी अकाउंट से लोगों को ठगने का प्रयास किया है।

पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है।

मामले की गंभीरता इस बात से स्पष्ट होती है कि फर्जी अकाउंट चलाने वाला व्यक्ति खुद को “विकास मिश्रा, हेड लाइव टाइम्स ब्यूरो रिपोर्टर” बताकर लोगों से पैसे मांग रहा है। विकास मिश्रा के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर 95988 00135 से यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, उसमें “DEEPU SINGH” नाम सेव है।

पीड़ित ने बताया कि इस फर्जी गतिविधि से उनकी और उनकी संस्था की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साइबर सेल से इस मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि संबंधित मोबाइल नंबर और अकाउंट की तकनीकी जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न कर दिए गए हैं। मामले की जांच साइबर एक्सपर्ट द्वारा की जा रही है और संबंधित मोबाइल कंप्यूटर सिस्टम को जब्त कर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन