Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वीडियो लिंक पर क्लिक करके घर बैठे पैसे कमाने के 37 अरब रुपये के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

कई कंपनियां कर रही हैं इस तरह का गोरखधंधा… अगर कोई आपसे कहे कि साठ हजार रुपये जमा करो और वीडियो लिंक करके रोजाना हजार रुपये कमाओ तो सावधान हो जाइए… ऐसे गोरखधंधे को अंजाम देने वाली नोएडा की एक कंपनी का भट्ठा बैठ गया है और लाखों निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए हैं… नोएडा के सेक्टर 63 में अब्लेज़ इन्फ़ो सोल्यूशंस प्राईवट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी चल रही थी. इसने करीब सात लाख लोगों से एक पोंजी स्कीम के तहत 3700 करोड़ से ज़्यादा की रकम इनवेस्टमेंट के नाम पर ऑनलाइन ले ली थी.

कंपनी ने अपनी वेबसाइट बनाई थी जिसका नाम socialtrade.biz था. इस पोर्टल से जुड़ने वाले को 5750 रूपये से 57,500 रुपये तक कंपनी के अकाउंट में जमा कराने होते थे. बदले में पोर्टल के हर सदस्य को हर क्लिक पर 5 रुपये घर बैठे मिलते थे. हर मेंबर को अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना होता था. इसके बाद उस सदस्य को बोनस में अतिरिक्त पैसे मिलते थे.

यह फ्रॉड कंपनी वर्चुअल वर्ल्ड में लगातार नाम बदलती रही. पहले socialtrade.biz फिर freehub.com और बाद में उसका नाम intmaart.com से frenzzup.com और फिर 3W.com किया गया. कंपनी के खिलाफ इसके कई सदस्यों ने ही नोएडा के थाना फ़ेज-3 और थाना सूरजपुर में मुकदमे पंजीकृत कराए. एसटीएफ ने कंपनी की लगभग 500 करोड़ की धनराशि वाले खाते को सीज करा दिया है.

एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इस मामले में कंपनी के सरगना अनुभव मित्तल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. नोएडा में 37 अरब की ऑनलाइन ठगी के खुलासे से कई लोग चकित हैं. इस फ्राड कंपनी के बैंक अकाउंट को एसटीएफ ने सीज करा दिया है, जिसमें पांच सौ करोड़ो की धनराशि जमा है. बताया जा रहा है कि कई अन्य कंपनियां भी ऐसे ही गोरखधंधे में लिप्त हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन