Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पलवल के चार मीडियाकर्मियों पर एफआईआर, समाजसेवी-पत्रकार को झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप

पलवल। सिटी पुलिस ने चार पत्रकारों सहित 6 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है। इन सभी पर प्रमुख समाजसेवी एवं हरियाणा पत्रकार संघ जिला पलवल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता तथा उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसवाने, उनके परिवार को बदनाम करने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के उपयोग तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डॉ. रेनू सोलखे ने इन सभी पर आईटी एक्ट की धारा 66A,66C तथा 67 एवं आईपीसी की धारा 506 /120b के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

palwal 1

जिन चार पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किया गया है उनमें जनता टीवी एवं पीटीसी चैनल के पलवल संवाददाता गुरुदत्त गर्ग, पर्ल्स हरियाणा एक्सप्रेस चैनल के पलवल संवाददाता दिनेश कुमार, ज़ी न्यूज़ हरियाणा चैनल के पलवल संवाददाता रुस्तम जाखड़ तथा अमर उजाला के पलवल संवाददाता भगत सिंह डागर शामिल हैं। इन झूठे मुकदमों की शिकायत दर्ज कराने वाले जवाहर नगर निवासी मोहित बजाज और उसके भाई सुशील उर्फ रिंकू को भी आरोपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि गत 17 व 19 अप्रैल को पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता उनके बेटे संजय गुप्ता तथा भाई (पूर्व पार्षद) चंदीराम गुप्ता के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या के प्रयास जैसे झूठे मामले दर्ज कराये गए थे। इस कारण ओमप्रकाश के बेटे संजय गुप्ता गुप्ता को निर्दोष होने के बाद भी एक सप्ताह तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। क्षेत्र की जनता के भारी विरोध के चलते पुलिस ने झूठे मामले का पर्दाफाश कर गुप्ता परिवार को निर्दोष करार दिया था। पुलिस ने झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले और षड्यंत्र रचने वाले लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों में से केवल पांच को ही जेल भेजा था।

मीडिया का दवाब बना कर उक्त चारो पत्रकार तथा अन्य षड्यंत्रकारी उस समय बच निकले थे। आरोपी पत्रकारों ने झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले मोहित बजाज और रिंकू के साथ मिलकर गुप्ता और उनके परिवार के खिलाफ ना केवल षड्यंत्र रचा बल्कि अपने-अपने अखबारों और न्यूज़ चैनलों पर झूठी, आपत्तिजनक, भड़काऊ और अपमानजनक ख़बरें प्रकाशित और प्रसारित करायीं और उन्हे बदनाम किया। इतना ही नहीं इन पत्रकारों ने सभी हदों को पार करते हुए अपने कम्प्यूटर से गुप्ता और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं अपमानजनक मेल भेजीं। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि एक तरफ जहां इस षड्यंत्र में शामिल बाकि बचे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटा कर कार्यवाही अमल में लाइ जायेगी, वहीं इन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

palwal 2 640x480palwal 3 640x480palwal 4 640x480

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन