Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रेडियो फ्रांस के दक्षिण एशिया संवाददाता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर भारत छोड़ा

भारत में दो विदेशी पत्रकारों वैनेसा डौग्नैक और अवनी डियास को पत्रकारिता की अनुमति न मिलने के बाद देश छोड़ देना पड़ा. इसका आरोप भारत सरकार पर लगा. अब इसी तरह का नया आरोप फ्रांसीसी पत्रकार सेबेस्टियन फार्सिस ने लगाया है.

सेबेस्टियन फार्सिस रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल और लिबरेशन के लिए भारत में संवाददाता थे, का आरोप है कि उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि अधिकारियों ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. उनका पत्रकार परमिट नवीनीकृत नहीं किया.

बता दें कि फ्रांसीसी पत्रकार का भारत के लिए यह बयान महिला पत्रकार डोग्नैक के उस बयान के चार महीने बाद आया है जिसमें डोग्नैक ने कहा था कि उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. डोग्नैक की तरह ही फार्सिस को भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) का दर्जा प्राप्त है.

फार्सिस ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, 17 जून को, मुझे भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. एक ऐसा देश जहां मैं 13 साल तक रहा और एक पत्रकार के रूप में काम किया. रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल, रेडियो फ्रांस के लिए दक्षिण एशिया संवाददाता के रूप में काम किया.

फार्सिस ने आगे कहा, गृह मंत्रालय ने 7 मार्च को उनके पत्रकार परमिट को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया. गृह मंत्रालय से बार बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, कार्य प्रतिबंध को उचित ठहराने के लिए कोई कारण नहीं बताया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मैने अपील करने की कोशिश भी की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ.

भारत के पत्रकार संगठनों में नाराजगी, पढ़ें…

भारत सरकार ने कई विदेशी पत्रकारों को वीजा देने से इनकार किया! 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन