Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

फेसबुक के फ्री बेसिक्स प्लान को ट्राई ने दिया झटका

कई महीनों से फेसबुक जिस फ्री इंटरनेट बेसिक का अभियान चला रहा था, ट्राई ने उसकी हवा निकाल दी. ट्राई यानि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डेटा सर्विसेज की भेदभावपूण दामों पर अंतिम दिशानिर्देश की घोषणा कर दी है. ट्राई ने एक बयान में कहा, “कोई भी सेवा प्रदाता किसी भी ऐसी व्यवस्था या अनुबंध को जारी नहीं करेगा जिससे डाटा सेवाओं पर भेदभावपूर्ण शुल्कों का असर हो”. ट्राई के अनुसार, सेवा प्रदाताओं को अलग-अलग शुल्क के लिए अनुमति देना पूरी इंटरनेट डेटा संरचना के साथ समझौता कर हो सकता है. ट्राई ने कहा कि किसी भी वर्जित नया लॉन्च पैकेज/ प्लान या वाउचर को अनुमति नहीं दी जाएगी.

ट्राई ने कहा, “अलग-अलग टैरिफ के लिए आवश्यक है कि सेवा प्रदाताओं इंटरनेट ओपेन और गैर भेदभावपूर्ण सेवा जारी रखते हुए दायित्वों को पूरा करने के लिए सुनिश्चित करें”. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और हर दो साल में इसकी समीक्षा होगी. इस निर्देश के साथ ही फेसबुक को भी बड़ा झटका लगा है. कुल मिलाकर टेलीकॉम रेगुलटर ट्राई ने भारत में इंटरनेट डाटा के लिए अलग-अलग चार्ज को नामंजूर करते हुए फेसबुक के फ्री इंटरनेट बेसिक अभियान को तगड़ा दिया है. इसका मतलब है एयरटेल जीरो और फेसबुक के फ्री बेसिक को देश में अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्राई ने यह भी कहा, यदि इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कंपनियों को 50 हजार रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का दंड राशि का भुगतान करना होगा.

इसे भी पढ़ें:

हम जीत गए, फेसबुक हार गया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन