Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Free platform Rural मार्केट में “भारत 24” का धमाका, abp न्यूज चैनल से आगे निकला भारत24

TRP ratings की सर्वोच्च संस्था BARC द्वारा आज सुबह जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार “भारत-24” ने पिछले सप्ताह के अपने 2% मार्केट शेयर को जहां बरकरार रखा है, वहीं इन आंकड़ों के विश्लेषण से एक चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है जिसके अनुसार Free platform Rural मार्केट में भारत 24 का मार्केट शेयर 6.5 प्रतिशत हो गया है और यहां भारत 24 ने एबीपी को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट शेयर 6.1 प्रतिशत है।

वहीं Free platform मार्केट में “भारत 24” की rating या market शेयर सीधे 6.1% तक पहुँच कर चैनल एबीपी न्यूज के बेहद करीब आ खड़ा हुआ है जिसका मार्केट शेयर 6.3% है, गौरतलब है कि न्यूज नेशन चैनल भी पीछे रह गया है ,जिसका मार्केट शेयर 5.2 प्रतिशत है।

जहां तक Free Dish की reach का सवाल है, “भारत-24” अपनी 1.65 Cr reach के साथ ABP news (1.37 Cr ), Times Now नवभारत (1.60 Cr), India Tv (1.59 Cr) और न्यूज नेशन (1.33 cr) से आगे निकल गया है ।

इस अवसर पर चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ.जगदीश चंद्र ने चैनल के सीनियर एडिटर सैयद उमर और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है, उधर एड मार्केट में पिछले कई दिनों से विज्ञापन दाताओं में चैनल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संजू कुमार,

    May 13, 2023 at 2:15 am

    Free platform Rural मार्केट में “भारत 24” का धमाका, abp न्यूज चैनल से आगे निकला भारत24_____सही बात है, इनसे पहले वाला चैनल्स अपने रिपोर्टरों को पेमेंट नही देते थे। इनसे इतर भारत24 सभी चैनलों को पीछे छोड़ते हुए सभी से आगे निकल गया, भारत24 चैनल अपने रिपोर्टरों को प्रलोभन दे कर बिना पेमेंट दिए काम करने में वाकई सभी चैनल से आगे है। भारत24 Free platform Rules को फॉलो करते हुए सबसे आगे है…….में भी पिछले 8 महीनो से भारत24 से जुड़ा हुआ हूं,, प्रलोभन पर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन