Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘फ्री स्पीच अवॉर्ड’ के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अच्छे पत्रकारों के लिए शानदार अवसर

नोएडा मीडिया क्लब ने ‘फ्री स्पीच’ अवॉर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दी गई है। इस बार यह अवॉर्ड 5 श्रेणियों में 15 पत्रकारों को दिया जाएगा। एक श्रेणी में केवल हिंदी पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। जबकि, चार श्रेणियों में सभी पत्रकार (हिन्दी-अंग्रेजी) आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने दी है। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। अब इसे राष्ट्रीय स्वरूप दे रहे हैं।

  1. हिंदी पत्रकारिता
    यह पुरस्कार हिंदी में प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक-एक पत्रकार को दिया जाएगा। जिनके समाचार में किसी घटना या मुद्दे की उत्कृष्ट, स्वतंत्र, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावशाली कवरेज होगी।

प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट, प्रत्येक श्रेणी के लिए एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें राशि 50,000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र हैं।

  1. इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग

यह पुरस्कार प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी के एक-एक पत्रकार को दिया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट ने किसी ऐसे पहलू को उजागर किया हो, जो सार्वजनिक हित का मसला है। जिसे उससे पहले तक मीडिया ने कवर नहीं किया है। एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि रिपोर्ट मौलिक हो, सशक्त हो और जिसने व्यवस्था पर प्रभाव डाला हो।

प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट, प्रत्येक श्रेणी के लिए एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें राशि 50,000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र हैं।

  1. लैंगिक समानता

यह पुरस्कार प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी के एक-एक पत्रकार को दिया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट या रिपोर्ट सीरीज महिला सशक्तिकरण/लैंगिक समानता पर आधारित है।

प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट, प्रत्येक श्रेणी के लिए एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें राशि 50,000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र हैं।

  1. राष्ट्रीय एकता

यह पुरस्कार प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी के एक-एक पत्रकार को दिया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट या रिपोर्ट सीरीज सामुदायिक सद्भाव पर आधारित है। सामुदायिक और सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ाती है।

प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट, प्रत्येक श्रेणी के लिए एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें राशि 50,000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र हैं।

  1. बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट

यह पुरस्कार तीन फोटो पत्रकारों को समाचार फोटोग्राफ के लिए दिए जाएंगे। यह फोटोग्राफ पूरी कहानी या घटनाक्रम को बयां करता हो।

तीन पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक को राशि 50,000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र हैं।

आवेदक इन नियमों पर दें ध्यान

  • समाचार और फोटोग्राफ 15 अक्टूबर 2023 से 14 अक्टूबर 2024 के मध्य प्रकाशित/प्रसारित होने चाहिए।
  • आवेदन ई-मेल ([email protected]) के माध्यम से कर सकते हैं। नोएडा मीडिया क्लब के पते (Noida Media Club, Second Floor, Ganga Shopping Complex, Sector 29, Noida, Gautam Buddh Nagar, Uttar Pradesh 201301) पर हार्डकॉपी के रूप में भेज सकते हैं।
  • प्रिंट मीडिया वाले ई-मेल से एंट्री भेजने के लिए समाचार पत्र का ई-पेपर (समाचार प्रकाशन का अंक) अटैचमेंट में भेजें।
  • ब्रॉडकास्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वाले अपनी न्यूज़ क्लिप गूगल ड्राइव के यूआरएल के जरिए ई-मेल में पेस्ट करके भेजें। हमारी मेल आईडी को गूगल ड्राइव का एक्सेस दें।
  • डिजिटल मीडिया वाले खबर की पीडीएफ ई-मेल में अटैच करें। खबर का यूआरएल इनबॉक्स में पेस्ट करके भेजें।
  • एक आवेदक केवल एक समाचार/फोटोग्राफ की एंट्री भेजेगा।
  • आवेदक अपना संक्षिप्त परिचय और पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 500 केबी) आवेदन के साथ भेजें। जिसमें अनुभव, संपर्क के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी लिखकर भेजें।
  • आवेदन के साथ समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल या डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के संपादक का संस्तुति पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में भेजें।
  • समाचार अथवा फोटोग्राफ के बारे में सारांश लिखकर भेजें। यह 500 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2024 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • क्षेत्रीय भाषा के पत्रकार मूल समाचार के साथ उसका अनुवाद हिंदी या अंग्रेजी में करके भेजेंगे।
  • अधिक जानकारी के लिए नोएडा मीडिया क्लब से मोबाइल नंबर 8800625598 पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर जानकारी मांग सकते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन