Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

‘गांधी’ के फिल्मकार रिचर्ड एटनबरो का निधन

महात्मा गांधी पर फिल्म बनाने वाले वाले ऑस्कर से सम्मानित ब्रिटिश फिल्मकार रिचर्ड एटनबरो का रविवार दोपहर 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। महात्मा गांधी की जीवनी पर बनाई अपनी फिल्म ‘गांधी’ को लेकर एटनबरो को खूब प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म की जहां समीक्षकों ने काफी सराहना की थी, वहीं दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।
attenborough2

एटनबरो की गांधी फिल्म को 1982 में 8 ऑस्कर पुरस्कार मिले, जिसमें सर्वोत्तम फिल्म, स्रवोत्तम निर्देशक और सर्वोत्तम अभिनेता का पुरस्कार शामिल था। सर्वोत्तम निर्देशक का ऑस्कर रिचर्ड एटनबरो को मिला। फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका बेन किंग्स्ले ने निभाई थी। यह फिल्म उनके छह दशक के फिल्म करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी।

हर शॉट को परफेक्ट शूट करने वाले रिचर्ड की इच्छा थी कि वे अपने अंतिम क्षणों तक सिनेमा की शूटिंग करते रहें। 2008 में उनको ब्रेन हैमरेज का अटैक हुआ था उसके बाद वे बहुत दिन तक कोमा में रहे और ठीक होने के बाद भी व्हील चेयर पर ही चलते थे। उनके निधन पर हॉलीबुड और बॉलीबुड के तमाम बड़े फिल्मकारों और अभिनेताओं ने श्रृद्धांजलि दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन