Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वरिष्ठ पत्रकार गणेश झा की किताब ‘पत्रकारिता की कँटीली डगर’ छप कर आ गई

गणेश प्रसाद झा-

‘पत्रकारिता की कंटीली डगर’ का प्रकाशन… आप सभी पत्रकार मित्रों की मदद और सबके आशीर्वाद से पत्रकारिता पर संस्मरणों की मेरी किताब ‘पत्रकारिता की कंटीली डगर ‘ छपकर आ रही है। इसे फगवाड़ा, पंजाब के चर्चित प्रकाशक ‘बिंब-प्रतिबिंब प्रकाशन’ ने छापा है।

किताब दिल्ली के इसी विश्व पुस्तक मेले में आ रही है। एक बार इसे देखें जरूर।

इस किताब में मैंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभवों को परिभाषित करने की कोशिश की है। इसमें पत्रकारिता का शुक्ल पक्ष भी है और कृष्ण पक्ष भी।

आमतौर पर लोग पत्रकारिता के स्याह पक्ष पर नहीं लिखते। परहेज करते हैं। पर मैंने लोगों को यह पक्ष भी दिखाने की ईमानदार कोशिश की है। बिना किसी के प्रति कोई बैरभाव के और सबके प्रति समान आदरभाव रखते हुए मैंने इसमें सिर्फ सच लिखने की जिम्मेदारी निभाई है।

उम्मीद करता हूं यह किताब आपको जरूर पसंद आएगी। किताब पर आपकी प्रतिक्रिया का मुझे बेसब्री से इंतजार रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन