Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गौरव गुप्ता और मनोज माथुर को प्रमोशन… विनीत, कंचन व शोभित की नई पारी

उत्तराखंड में पिछले 2 साल से न्यूज़ इंडिया 24×7 न्यूज़ चैनल में स्टेट हेड पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता को हाल ही में चैनल द्वारा प्रमोशन दिया गया है. गौवर को रेजिडेंट एडिटर पद पर प्रोमोट करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की कमान दी गयी है. राजस्थान जयपुर से प्रसारित न्यूज़ इंडिया 24×7 चैनल राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश का रीजनल चैनल है. 2 साल पहले गौरव गुप्ता को न्यूज इंडिया द्वारा उत्तराखंड की कमान सौंपी गयीं थी. गौरव गुप्ता पिछले 13 सालों उत्तराखंड में टीवी पत्रकारिता में स्ट्रिंगर से लेकर स्टेट हेड तक का सफर तय कर चुके हैं.

मूल रूप से यूपी बरेली के रहने वाले गौरव गुप्ता ने उत्तराखंड में सन 2006 में टीवी100 चैनल में स्ट्रिंगर काम शुरू किया था जिसके बाद टीवी100 में ही कुमाऊं ब्यूरोचीफ तक पारी उन्होंने खेली. गौरव गुप्ता ने जैन टीवी, साधना प्राइम सहित कई चैनलों में काम किया है और कुमाऊं ब्यूरो चीफ का पद संभाला. उत्तराखंड आने से पहले गौरव ईटीवी और ज़ी न्यूज़ में भी काम कर चुके हैं. पत्रकारिता में वर्ष 2004 में बरेली कालेज से पीजी डिप्लोमा करने वाले गौरव गुप्ता ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की. न्यूज इंडिया 24×7 चैनल को न सिर्फ उत्तराखंड में लांच कराने वाले गौरव गुप्ता ने 2 सालों में अपनी टीम की मेहनत के सहारे देवभूमि में चैनेल को ऊंचाई पर ले गए. न्यूज़ इंडिया के चैनल हेड विश्वविजय सिंह द्वारा गौरव का प्रमोशन करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का रेजिडेंट एडिटर बनाया गया है.

जी न्यूज राजस्थान में मनोज माथुर को पदोन्नत कर रेजीडेंट एडिटर बनाए जाने की सूचना है. अभी तक रेजीडेंट एडिटर का चार्ज चैनल के स्टेट हेड पुरुषोत्तम जोशी के पास था.

तिरंगा टीवी से विनीत मल्होत्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर थे. उन्होंने न्यूज एक्स में बतौर सलाहकार संपादक ज्वाइन किया है.

स्वराज एक्सप्रेस चैनल को कंचन जैसवानी ने टाटा बाय बाय बोलकर इंडिया न्यूज का दामन थामा है जहां उन्हें आउटपुट में सीनियर प्रोडयूसर/एंकर बनाया गया है.

उधर, दैनिक जागरण, गाजियाबाद के रिपोर्टर शोभित शर्मा ने इस्तीफा देकर अमर उजाला, गाजियाबाद के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन