छत्तीसगढ़ : दैनिक भास्कर की टीम को सोशल एक्टिविस्ट बीके मनीष ने डिफामेशन यानी मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल 3 मई के एडिशन में पत्थलगड़ी से सम्बंधित खबर में मनीष को भास्कर ने नक्सली समर्थक बताया था। जिसके चलते यह नोटिस भोपाल, बिलासपुर और रायपुर को भेजे गये हैं।
नोटिस में रायपुर एडिशन के एडिटर (नाम मात्र के) शिव दुबे सहित 4 अन्य लोग कमलकांत शर्मा, बिलासपुर एडिटर विपुल गुप्ता रिपोर्टर सुनील शर्मा और विनोद पटेल के नाम शामिल हैं। यह दोनों रिपोर्टर वहीं हैं जिनकी बाईलाइन न्यूज लगी थी। सीधे शब्दों में कहें तो यह इनकी काबिलियत है कि खबर लेने जाते हैं और मानहानि का नोटिस ले आते हैं। अब भई रेस में गधे दौड़ाओगे तो ऐसा ही होगा। और एडिटर शिव दुबे को तो इस तरह की रेस का काफी अच्छा तजुर्बा है वो भी व्यक्तिगत।
फिलहाल रायपुर भास्कर की टीम बीके मनीष से माफी मांग रही है। उनके पक्ष में खबरें लगा रही है। खैर ऐसा करने से ही पता चल रहा है कि यह नोटिस कितना सही है। क्योंकि नमूनों की टीम तभी माफी मांगती है जब उनको पता रहता है कि अब जमानत जब्त होने वाली है। बहरहाल हमें जो नोटिस और सम्बंधित खबरों की कटिंग भेजी गई है। वह आप भी पढ़िये।
रायपुर से पत्रकार आशीष चौकसे की रिपोर्ट. संपर्क : ashishchouksey0019@gmail.com