Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कनाडा ने गोदी मीडिया कहा तो ANI वाली स्मिता प्रकाश भड़क गईं!

सौमित्र रॉय-

दुनिया के 180 देशों में 159वें स्थान पर धंस चुके भारतीय मीडिया को कनाडा ने गोदी मीडिया कहा है। इस पर मोदी सत्ता की सबसे बड़ी चापलूस ANI की स्मिता प्रकाश की सुलग गई।

सोशल मीडिया ने गोदी शब्द को पूरी दुनिया में फैला दिया है। वजह साफ है, मोदी सत्ता के खिलाफ गोदी मीडिया एक शब्द नहीं सुनना चाहता।

रिपोर्टिंग भी इतनी घटिया कि रॉ के एजेंट विकास यादव की रंगदारी के मामले में बीते दिसंबर को हुई गिरफ्तारी की खबर ही गायब है।

दुनिया भारत के मीडिया पर थूक रही है।


मनदीप पुनिया-

मैडम स्मिता प्रकाश परेशान हैं! उनके लिए आवाज़ क्यों नहीं उठाई जा रही. मैडम और उनके जैसो को विदेशियों ने गोदी मीडिया बोल दिया.

मैडम की एक ख़ास बात है कि वह कभी भी किसी भी पत्रकार पर हुए हमले को लेकर ट्वीट नहीं करती हैं, क्योंकि जिनपर हमले होते हैं वे सब छोटे मोटे पत्रकार होते हैं और मैडम बड़ी पत्रकार हैं. ख़ैर, मैडम ने मुझे ब्लॉक भी कर रखा है!


आवेश तिवारी-

स्मिता प्रकाश के बुरे दिन चल रहे हैं।इल्तिज़ा मुफ्ती ने सरेआम ANI का नाम लेकर बात करने से इनकार कर दिया उधर कनाडा के फॉरेन इंटरफ्रेंस कमीशन ने अपने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में स्मिता प्रकाश समेत कई पत्रकारों और टीवी चैनलों को फर्जी ट्वीट करने, खबरें प्रसारित और दुष्प्रचार करने का दोषी बता गंभीर बेइज्जती कर दी है।

स्मिता चाहती हैं एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया इसमें हस्तक्षेप करे लेकिन अब तक कोई हस्तक्षेप हुआ नहीं है। कनाडा के आरोप बेहद संगीन हैं। इस बात की संभावना कम है कि गिल्ड इसमें हस्तक्षेप करेगा।

जो जानकारी मिल रही है वह बताती है कि न केवल कनाडा बल्कि यूरोपियन यूनियन के कई देश ANI, आज तक, रिपब्लिक के रिपोर्टरों, संपादकों के अपने देश में प्रवेश करने और रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाने का मन बना चुके हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन