Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गूगल ने भारत में 2.9 मिलियन विज्ञापन अकाउंट और 247.4 मिलियन विज्ञापन सस्पेंड किए!

नई दिल्ली। गूगल ने वर्ष 2024 में भारत में अपनी विज्ञापन नीतियों का दुरुपयोग करने वाले करीब 2.9 मिलियन (29 लाख) विज्ञापनदाता खातों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही 247.4 मिलियन (24 करोड़ 74 लाख) से ज्यादा विज्ञापनों को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक “Ads Safety Report” में दी गई है, जो बुधवार को जारी की गई।

ग्लोबल स्तर पर बात करें तो गूगल ने 2024 में 5.1 बिलियन (510 करोड़) से अधिक विज्ञापनों को हटाया और 39.2 मिलियन (3 करोड़ 92 लाख) विज्ञापनदाता खातों को सस्पेंड किया। इसके अलावा, 9.1 बिलियन (910 करोड़) विज्ञापनों पर प्रतिबंध भी लगाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने बीते साल अपने Large Language Models (LLMs) में 50 से ज्यादा सुधार किए, जिससे जटिल जांच प्रक्रिया तेज हुई और फर्जी विज्ञापनदाताओं की पहचान आसान हो सकी। इनमें ऐसे खातों को भी पकड़ा गया जो फर्जी भुगतान जानकारी के जरिए सेटअप किए जा रहे थे।

गूगल ने बताया कि AI से तैयार फर्जी सार्वजनिक हस्तियों के विज्ञापनों पर लगाम लगाने के लिए कंपनी ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को और सख्त किया। इस तरह के स्कैम को रोकने के लिए 100 से ज्यादा विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई, जिसने ‘मिस रिप्रेजेंटेशन पॉलिसी’ को अपडेट किया और स्कैम फैलाने वाले 7 लाख से ज्यादा विज्ञापनदाताओं के खातों को स्थायी रूप से बंद कर दिया।

कंपनी के अनुसार, इन कड़े कदमों का असर यह हुआ कि ऐसे स्कैम वाले विज्ञापनों की शिकायतों में 90% की गिरावट दर्ज की गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन