Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर प्रेस क्लब में भिड़े पत्रकार, जबर्दस्त फाइटिंग का वीडियो देखें

गोरखपुर। बुधवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पत्रकार हरेंद्र दुबे और सुशील गुप्ता के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आईएनसी (INC) में तैनात पत्रकार सुशील गुप्ता से एक विजुअल की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरेंद्र दुबे ने जब सुशील गुप्ता से विजुअल मांगा और उन्होंने असमर्थता जताई, तो हरेंद्र ने पहले उन्हें दौड़ा लिया और फिर खुलेआम प्रेस क्लब परिसर में मारपीट की। दोनों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज की नौबत आ गई। इस घटना का एक हिस्सा कैमरे में कैद भी हुआ है, जो अब सामने आ चुका है।

इस शर्मनाक घटना के बाद प्रेस क्लब की व्यवस्था और आंतरिक अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से प्रेस क्लब में अराजकता और गुटबाज़ी के हालात लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों का कहना है कि प्रेस क्लब जैसे संस्थान में इस तरह की घटनाएं पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इसकी तत्काल रोकथाम जरूरी है।

इस पूरे मामले में अब तक किसी पक्ष ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत नहीं दी है, लेकिन वीडियो वायरल होने और घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन या प्रेस क्लब प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इस मामले में पत्रकार संगठनों और प्रेस क्लब प्रशासन से इस घटना पर अब प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन