Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सरकार ने स्वीकार कीं एफएम फेज़ III संबंधी ट्राई की सिफारिशें

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने भारतीय रेडियो प्रचालक संघ(एआरओआई) को सूचित किया है कि उसने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण(ट्राई) की एफएम रेडियों प्रचालको(ऑपरेटर) की फेज़ III के लिए प्रवास(माइग्रेशन) संबंधी सिफारिशें स्वीकार कर ली हैं। एआरओआई के महासचिव उदय चावला ने कहा कि एफएम फेज़ III की नीलामी संबंधी प्रक्रिया सही दिशा में चल रही है।

फेज़ III के संबंध में सार्वजनिक घोषणा होना अभी बाकी है। प्रवास शुल्क का निर्धारण ट्राई के सुझाए सूत्र के अनुसार होगा।

इस विषय पर ट्राई द्वारा पूर्व में जारी परामर्श पत्र के अनुसार फेज़ II परिचालकों के पास दो विकल्प हैं। पहला या तो वे फेज़ III के लिए नियत तिथि से प्रवास करें या, दूसरा, वे फेज़ II के लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद एफएम प्रचालन बंद कर दें।

ट्राई ने ये भी सुझाया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय फेज़ III की नीलामी के बाद प्रवास के लिए एक तिथि का निर्धारण करे। तद्नुसार ही, जो रेडियो प्रचालक फेज़ III में जाना चाहते हैं और सभी शर्तों को पूरा करते हैं, उनको आपेक्षित प्रवास शुल्क देना होगा और नियत तिथि से पहले समझौते  पर हस्ताक्षर करने होंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन