Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारी को चूहों ने कोर्ट से जमानत दिला दी!

₹10 हजार की कथित रिश्वत मामले में एक सरकारी अधिकारी को Supreme Court of India से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने आरोपी को जमानत देते हुए उसकी सजा पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाली दलील सामने आई, जिसमें कहा गया कि जब्त की गई रिश्वत की रकम को चूहों ने नष्ट कर दिया।

इस दावे ने न सिर्फ केस के सबूतों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि साक्ष्य संरक्षण की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अदालत ने फिलहाल राहत देते हुए संकेत दिया है कि इस पूरे पहलू की आगे विस्तार से जांच की जाएगी।


ईटी स्क्रॉल कर रहा था। ये खबर दिख गयी। क्या गजब की खबर है! मतलब आप भ्रष्ट होने की अति की जो कुछ कल्पना कर सकते हैं, हमारा देश उससे चार कदम आगे निकलकर हैरान करता है।
खबर पूरी पढ़ गये तो एक ख्याल आया। ख्याल कि यदि किसी को इस देश का भविष्य कई दशक बाद भी अच्छा दिख जाता है, तो वह मूर्ख या धूर्त में से कोई एक है।
परसों ऐसी ही किसी खबर पर एक मित्र ने बड़ी अच्छी टिप्पणी की। हमारे देश की विडंबना है कि जिन बातों पर हमें दुखी होना चाहिए, उनपर हंसी आती है।
चार्ली चैपलिन ने निकट की त्रासदियों को दूर से हास्य बनते देखा था। हम त्रासदियों के इतने अभ्यस्त हो चुके हैं कि वे वर्तमान में ही हास्य बन गयी हैं। -सुभाष सिंह सुमन

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन