Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अशोक चौधरी बने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष, कुंदन उपाध्यक्ष

gkpr

गोरखपुर। गुरुवार को हुए जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के चुनाव में अशोक चौधरी अध्यक्ष, कुंदन उपाध्याय उपाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव मंत्री और हेमंत तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों ने प्रेस क्लब भवन से पैदल मार्च करते हुए बेतियाहाता चैरहा स्थित शहीदे आजम भगत सिंह और सिविल लाइन्स स्थित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

चुनाव में प्रेस क्लब के कुल 613 में से 485 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी को 233, मुकेश पांडेय को 137 और गजेन्द्र त्रिपाठी को 113 मत मिले। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अशोक चौधरी जन सन्देश टाइम्स के स्थानीय सम्पादक हैं। पत्रकारिता में आने के पहले वह गोरखपुर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और प्रोगेसिव स्टूडेन्ट आर्गनाइजेशन (पीएसओ) व आल इंडिया स्टूडेन्ट एसोसिएशन (आइसा) में रहे। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के उपाध्यक्ष रहे हैं। श्री चैधरी जन संस्कृति मंच के राष्टीय पार्षद भी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. azhar ansari

    August 20, 2014 at 5:37 am

    😆 mubarak

  2. santosh kumar pandey

    August 20, 2014 at 11:51 am

    ASHOK SIR JEET KALAM KEE JEET HI………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन