Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गार्डियन का एक्स से ब्रेकअप!

रंगनाथ सिंह-

ब्रिटेन के अखबार दि गार्डियन ने तय किया है कि वह एक्स पर अपनी खबरें पोस्ट नहीं करेगा। एक्स को इससे फर्क नहीं पड़ेगा इसलिए यह वस्तुतः एक कूटनीतिक सन्देश है। फिर भी मेरी गार्डियन के स्टैण्ड से सहमति है। सोशलमीडिया ने जिस तरह के कचड़े को प्रतिष्ठा दी है, वह जनता के लिए अफीम नहीं जहर है। सोशलमीडिया ने जनता को आवाज दी है मगर जनता की आवाज की आड़ में इसने मीडिया का गला घोंट दिया है।

अफसोस बस इतना है कि गार्डियन को ट्विटर के जहर का अन्दाजा तब हुआ जब वह उसके विपक्षी राजनीतिक धड़े के हाथ में चला गया। जब वही जहर गार्डियन के राजनीतिक झुकाव के अनुकूल था तब तक नहीं दिखता था। आज भी गार्डियन को इंस्टाग्राम और फेसबुक इत्यादि का जहर नहीं दिख रहा है। गार्डियन की आँख खुली है, मगर दूसरी आँख अभी बन्द है।

सोशलमीडिया का अपना अस्तित्व है और वह रहेगा मगर मीडिया का मतलब केवल सोशलमीडिया रह गया तो यह एक बड़ी हानि होगी। इसीलिए अब मेरा जनता को सुझाव रहता है कि या तो आप अपनी पसन्द का अखबार पढ़ने की आदत डाल लें या फिर अपनी पसन्द की एक-दो वेबसाइट पढ़ा करें। न्यूज जंकी न बनें। एक्स या फेसबुक से न्यूज कंज्यूम न करें। इसकी भूमिका अलग है और मीडिया का काम अलग है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन