Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कोविड कर्फ्यू में कॉकटेल पार्टी कर रहे होटल मालिक सहित 10 पत्रकारो पर मुकदमा दर्ज

नियमों को ताक पर रख कर सत्ता की हनक में बीजेपी नेता ने दी थी पार्टी

हापुड़। नगर स्थित एक प्लाजा में कोविड19 के चलते लाकडाउन के बावजूद कॉकटेल पार्टी कर रहे लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए होटल मालिक सहित 10 पत्रकार व कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित आर.के. प्लाज़ा में रविवार रात एक बीजेपी नेता ने कोविड महामारी के नियमों को ताक पर रखकर पत्रकारों को कॉकटेल पार्टी के लिए निमन्त्रण दिया था। इस पार्टी से संबंधित वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर घूमते रहे।

पुलिस ने बताया कि यह आयोजन सुयांश वशिष्ठ ने किया था। होटल मालिक अजय कंसल हैं। महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग कानून लागू होने के बावजूद होटल में आयोजन कैसे करवा दिया गया।

पुलिस ने होटल मालिक अजय कंसल व 10 पत्रकारों व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस मामले में बीजेपी नेता सुयांश वशिष्ठ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को निराधार बताते हुए साजिश के तहत फ़ंसाए जाने का जवाबी आरोप लगाया है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष शक्ति ठाकुर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। कोरोना महामारी में पार्टी करना व कोविड19 के नियमों का उलंघन करना गलत है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर कार्यवाही न कर कार्यक्रम का आयोजन करने वाले व होटल मालिक पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना देकर बुलाया गया था। हापुड़ एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कोरोना महामारी में पार्टी करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। मामले की पुलिस जांच कर रही है। निर्दोष लोगों पर कार्यवाही नहीं होगी। कोविड19 महामारी नियम तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगो को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही करेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन