Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रइसजादों ने छोटी सी बात पर दिल्ली में टीवी पत्रकार हरदीप की हत्या कर दी

रइसजादों ने दिल्ली में एक टीवी पत्रकार की जान ले ली. एक न्यूज चैनल में काम करने वाला हरदीप अपने घर में दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. उसके फ्लैट के नीचे एक रईसजादे का जिम था. जिम में शराब की पार्टी चल रही थी, तेज म्यूजिक बज रहा था. हरदीप ने नीचे पार्टी कर रहे लोगों से शोर न करने का निवदेन किया तो रईसजादे को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने पत्रकार को गोली मार दी.

ये घटना दिल्ली के पॉश वसंत कुंज इलाके की है. वारदात रविवार की है. 30 साल का हरदीप कई न्यूज चैनलों में काम कर चुका था और माता-पिता का इकलौता बेटा था. हरदीप के घर के नीचे रिंकू नाम के शख्स का जिम है और उसी के जिम में रात को लगभग साढ़े दस बजे शराब पार्टी चल रही थी. हरदीप ने जब रिंकू को शोर-शराबा न करने के लिए कहा तो पहले तो उसने हरदीप के साथ गाली-गलौच किया. उसके बाद हरदीप वापस अपने कमरे में आ गया.

कुछ देर बाद रिंकू बंदूक ताने हरदीप के कमरे में पहुंच गया और मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी. इसके बाद रिंकू वहां मौजूद हरदीप के दोस्तों को धमका बंदूक लहराता हुआ चला गया. हरदीप के दोस्तों ने 100 नंबर पर कॉल की, लेकिन पुलिस पहुंची नहीं. दोस्त उन्हें ऑटो में बैठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गए और अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही हरदीप ने दम तोड़ दिया. हरदीप का परिवार हरियाणा के कैथल में रहता है. पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. yashwant

    February 25, 2016 at 1:05 pm

    hume tmasha ban k rh gye h bus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन