Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार के पीलीभीत संवाददाता हरपाल सहित पाँच पर ठगी, अपहरण और छेड़छाड़ की एफ़आइआर दर्ज


उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में भारत समाचार न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता हरपाल सिंह व उसके साथी पत्रकार सहित पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) की जांच रिपोर्ट के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हरपाल

भारतीय दंड विधान की धारा 420, 365, 354, 504, 506, 342 के अंतर्गत पीलीभीत के थाना न्यूरिया में दर्ज एफआईआर में आरोप है कि इन लोगों ने वन विभाग में मृतक आश्रित में नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर एक महिला से ढाई लाख रुपए ठग लिए।

काम ना होने पर पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बमुश्किल 95,000 रुपये लौटाए। बाकी पैसे वापस मांगने पर युवती को कार में डालकर उसको अगवा कर ले गए। छेड़छाड़ की और बमुश्किल युवती को छोड़ा। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मरवा देने की धमकी दी।

महिला ने 4 जून 2023 को पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार शर्मा प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस अधीक्षक ने मामला पत्रकारों से जुड़ा होने के कारण प्रारंभिक जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) डॉ. प्रतीक दहिया को दी। उन्होंने दोनों पक्षों को तलब कर मामले की गहराई से पड़ताल की।

पीड़ित महिला ने युवा हस्ताक्षर के पीलीभीत संवाददाता सुधीर दीक्षित के घर पैसे देने और उसकी पत्नी द्वारा पैसे हाथ में लेकर गिनने का वीडियो बतौर साक्ष्य पुलिस क्षेत्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया तो पुलिस अधिकारी भी पत्रकारों की हरकत पर हैरान रह गए।

काफी चक्कर काटने के बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिला अपनी बेटी को साथ ले जाकर बरेली में अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीना से मिली और उनको ऑडियो वीडियो आदि तमाम साक्ष्य दिखाए व सुनाए तो एडीजी जोन ने मामले में तत्काल पुलिस अधीक्षक से बात कर उनको रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए, जिसके बाद तत्काल न्यूरिया थाने में न्यूज़ चैनल भारत समाचार के पीलीभीत संवाददाता हरपाल सिंह, बरेली से प्रकाशित युवा हस्ताक्षर के पीलीभीत संवाददाता सुधीर दीक्षित, उनकी पत्नी, साथी श्यामाचरण व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन