Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हाई कोर्ट ने सूचना आयोग में रिक्तियों पर सरकार से जवाब मांगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर द्वारा उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार सूचना आयुक्तों की रिक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

यह आदेश जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस ओमप्रकाश शुक्ला की बेंच द्वारा किया गया.

उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 नवंबर 2023 को इन ई रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे जिसमें 19 दिसंबर 2023 तक आखिरी तारीख दी गई थी.

इसके दो महीने बीतने के बाद भी अब तक सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अभी आयोग में कुल पांच रिक्तियां हैं और 26 फरवरी को आयोग के सारे सूचना आयुक्त रिटायर हो जाएंगे, जिसके बाद आयोग पूरी तरह खाली हो जाएगा.

अमिताभ और नूतन ठाकुर ने इसे गंभीर स्थिति बताने बताते हुए हाईकोर्ट से राज्य सरकार को तत्काल इन रिक्तियों को भरे जाने के निर्देश देने की प्रार्थना की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन