Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अंग्रेजी साप्ताहिक ‘हिमाचल दिस वीक’ पर ताला, कई पत्रकार सड़क पर आए

हिमाचल के अखबार ‘दिव्य हिमाचल’ ने अपने अंग्रेजी साप्ताहिक ‘हिमाचल दिस वीक’ पर ताला जड़ दिया है। इसके चलते एनई राजीव कुमार फुल्ल और अन्य सहायक स्टाफ की नौकरी चली गई है। इस देशी अखबार के विदेशी मालिक ने हिंदी दैनिक दिव्य हिमाचल में कार्यरत स्टाफ की भी छंटनी करने के आदेश जारी कर रखे हैं। इसके चलते कुछ लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं या इन पर तलवार लटकी हुई है।

जिन लोगों को निकाला जा रहा है, उन्हें मुआवजे के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं दी जा रही है। कुल मिलाकर अफरातफरी का माहौल है। ज्ञात रहे कि इस अखबार ने भी मजीठिया वेजबोर्ड लागू नहीं किया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों का पीएफ भी कायदे से नहीं काटा गया है। 20 साल बाद रिटायर होने वाले कर्मचारी को महज कुछ हजार रुपये थमा कर इतिश्री कर ली जाती है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन