Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिन्दुस्तान हल्द्वानी में चार महीने में तीन इस्तीफे

हिन्दुस्तान समाचार पत्र की हल्द्वानी यूनिट के एडिटोरियल डिपार्टमेंट में कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं है। राजीव पांडेय के सम्पादकत्व में चार महीने में तीन पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है।

रिपोर्टिंग कर रहे सुमित जोशी को मौखिक आदेश देकर अचानक डेस्क पर भेजा गया। इसके बाद अप्रैल में इस्तीफा देकर उन्होंने हल्द्वानी दैनिक जागरण में सीनियर रिपोर्टर पद पर ज्वाइन कर लिया।

चम्पावत से ट्रांसफर कर अल्मोड़ा इंचार्ज बनाए गए नवीन भट्ट को एक साल में हटाकर अचानक हल्द्वानी मुख्यालय पर बुलाया गया। इस पर उन्होंने जून में इस्तीफा दे दिया।

अब लम्बे समय से ऊधमसिंह नगर डेस्क देख रहे शेखर जोशी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। वो दैनिक जागरण बरेली में सीनियर सब एडिटर ज्वाइन करेंगे।

लगातार तीन नियमित पत्रकारों के इस्तीफे से तमाम प्रकार की चर्चाएं हैं। एडिटोरियल डिपार्टमेंट में असंतोष की खबरों के बीच कुछ अन्य और पुराने पत्रकार हल्द्वानी यूनिट से इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन