Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी की नई शुरूआत और एक अपील

हृदयेश जोशी-

क वेबसाइट बन चुकी है जहां पर मेरा सारा काम उपलब्ध है। सारे वीडियो और रिपोर्ट्स (मेरे यूट्यूब चैनल पर किये गये काम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर) एक साथ हैं। सभी लेख, मेरी किताबें और अनुवादित पुस्तकें भी आपको मिलेंगी।

मैं विनम्रता और आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि ये काम आपको निराश नहीं करेगा। ये पिछले कई वर्षों का परिश्रम है जो एक जगह पर लाया गया है लेकिन फ़िर भी जो कुछ वेबसाइट पर है वह बहुत कम ही है। टीवी रिपोर्टर के तौर देश के दूर दराज़ इलाकों से किया गया बहुत सारा बहुमूल्य काम छूट गया है लेकिन उनके लिंक लाकर भी यहां जोड़ने की कोशिश जारी रहेगी। नया जो कुछ बनाऊंगा लिखूंगा सारा कुछ यहां पर मिलता रहेगा। मेरे सारे सोशल मीडिया हैंडल्स भी यहां पर हैं।

पुस्तकों के अलावा सब कुछ मुफ़्त पढ़ा और देखा जा सकता है।

वेबसाइट के होम पेज और सपोर्ट सेक्शन में एक अपील भी है। आने वाले 6 महीनों में पर्यावरणीय क्षति और उस कारण आपके स्वास्थ्य पर सीधे प्रभाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण रिपोर्ट करने का लक्ष्य रखा है। ये बहुत ज़रूरी विषय हैं जो आपके और आपके बच्चों की सेहत से जुड़़े हैं जिनके बारे में आगे बताऊंगा लेकिन ज़ाहिर है अभी विषयों का बहुत खुलासा अभी नहीं कर सकता।

लेकिन इन विषयों पर वीडियो तैयार करने के लिए बहुत समय और संसाधनों की ज़रूरत होगी। अगर कोई साथी मदद करना चाहें तो आप मेरी इस मुहिम में मेरा साथ दे सकते हैं। ये सिर्फ एक अपील है कोई बाध्यता नहीं है। इसके बिना मेरा काम बहुत कठिन होगा लेकिन मैं तब भी उसे करूंगा ज़रूर। आपकी शुभकामनायें और उत्साहवर्धन चाहिए जो सबसे अधिक ज़रूरी है।

नीचे देखें हृदयेश जी के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट का लिंक-

https://www.youtube.com/@hridayesh1000

https://www.hridayeshjoshi.com

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन