Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी राज में आईएएस अफसरों को बना दिया गया ‘रथ प्रभारी’!

Surya Pratap Singh IAS Rtd.
@suryapsingh_IAS

हेलो, ‘रथ प्रभारी’ IAS दोस्तों!!! सभी IAS को बधाई, अब आप कलेक्टर,कमिश्नर नहीं, “रथ प्रभारी” बनेंगे? कल आप “रथ चालक” भी बन सकते हो? भारत के इतिहास ये पहली बार होने जा रहा है कि सिविल सेवाओं के अधिकारी, सरकार की ‘प्रोपोगंडा मशीनरी’ के हाथ का खिलौना बनेंगे?

विदित हो कि दिनांक 20 नवंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक भारत सरकार “विकसित भारत संकल्प यात्रा” निकालने जा रही है, जाहिर सी बात है कि ये यात्रा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार की पब्लिसिटी के लिए होगी।

..यानी चुनाव से पहले IAS अधिकारियों को सरकारी रथ पर बैठाकर सरकार अपने कार्यों/कारनामों(झूठ )का ढिंढोरा पीटने के लिए IAS अफसरों का इस्तेमाल/दुरुपयोग करेगी, चूंकि नेताओं के झूठ से तो ऊब चुकी जनता, शायद IAS के मुंह बुलवाई गई, झूठी-सच्ची बातों पर विश्वास कर ले?

लगता है कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से BJ प्रति अर्थात मोदी जी को चुनाव जिताने में मदद करेंगे, IAS अफसर?

IAS प्रजाति के दोस्तों, सावधान! अभी आप “रथ प्रभारी” बने हैं, कल आप “बूथ प्रभारी” भी बना दिए जाओगे?

..कुर्सी के लिए चाटुकारिता करते-करते, अब आपकी हैसियत यही रह गई है, भावी “रथ चालक” IAS महोदय?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन